उज्जैन। प्रतिभा संगीत कला संस्थान के किंकिणी कीर्तन व राष्ट्रीय नृत्य उत्सव का समापन तबलावादक गुरु फतेह सिंह गंगानी की उपस्थिति में हुआ। पद्मजा रघुवंशी के संचालन में कथक नृत्यांगना पं. डॉ. प्रेरणा श्रीमाली को पं. कुंदनलाल गंगानी अलंकरण से सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पं. राजेंद्र गंगानी युवा नृत्य अलंकरण पूजा चावला को, किंकिणी कीर्तन नटराज अलंकरण श्वेता सतीश कुशवाह, किंकिणी कीर्तन कथक अलंकरण निधि हेडिया, किंकिणी कीर्तन युवा प्रतिभा अलंकरण राधिका, किंकिणी कीर्तन कला भूषण अलंकरण रिया फड़के को प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *