उज्जैन। भैरवगढ़ रोड स्थित बगलामुखी धाम मंदिर में पीर रामनाथ के सानिध्य में प्राकट्य उत्सव मनाया। इस अवसर पर सुबह 11 पंडितों ने महाभिषेक किया। शाम को छप्पन भोग लगाकर ढोल-नगाड़ों से महाआरती की गई। सुबह से शाम तक मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
