उज्जैन। जिले का एक और गायत्री शक्तिपीठ खाचरौद में स्थापित हुआ। खाचरौद नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर लंगर परिवार द्वारा प्रदत्त भूमि पर गायत्री शक्तिपीठ बनाया गया। शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के नायक राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि खाचरौद का यह संस्थान जन जागृति की रचनात्मक गतिविधियां संचालित करेगा। तहसील के प्रत्येक गांव में प्रज्ञा मंडलों का गठन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हो रहा है। यज्ञ की पूर्णाहुति 5 मई को होगी।
