उज्जैन। बगलामुखी जयंती पर आज भैरवगढ़ स्थित बगलामुखी धाम मंदिर में मठाधीश योगी पीर रामनाथ के सानिध्य में उत्सव मनाया जाएगा। महाराजश्री ने बताया कि मंदिर में सुबह देवी का महाभिषेक-पूजन होगा। इसके बाद शाम को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। दिनभर मंदिर में हवन, जप व देवी पाठ बटुकों द्वारा किए जाएंगे। महाआरती के बाद भक्तों को रात 9 बजे महाप्रसादी दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *