उज्जैन। अभा क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। आगामी महाराणा प्रताप जयंती के विषय में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल की अध्यक्षता में चर्चा हुई। संचालन हरदयालसिंह ने किया आभार अभिषेकसिंह बैस ने माना। बैठक में निर्णय लिया कि दोपहिया वाहन रैली, 24 मई की शाम 4 बजे से चामुंडामाता चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा से शुरु होगी। शौर्य यात्रा 29 मई शाम 4 बजे से चामुंडामाता चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा से शुरु होगी। बैठक में प्रमुख रूप से आनंदसिंह खींची, मलखानसिंह दिखित,अनिलसिंह राजपूत,अनूपसिंह राणा,आशीषसिंह तोमर, प्रदीपसिंह तोमर आदि उपस्थित थे।
