उज्जैन। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बुज़ुर्ग हमारे समाज के आदरणीय अंग हैं। परिवार में माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण के लिए डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ तथा वरिष्ठ नागरिक गृहों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके पूर्व मंत्रालय द्वारा भारत से आमंत्रित 35 वरिष्ठजनों में से 5 से उनके जीवन की विशिष्ट उपलब्धियां जानी। उज्जैन से वरिष्ठ लेखक-सम्पादक रमेश दीक्षित ने उज्जयिनी की गौरव-गाथा तथा अपने लेखकीय अवदान पर संक्षिप्त वक्तव्य दिया। मंत्रालय द्वारा ओल्ड एज होम्स बनाए जाने की घोषणा में 5 बुजु़र्गों को सहायक उपकरणों के किट दिए। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार, राज्य मंत्री द्वय रामदास अठावले व बीएल वर्मा, सचिव अमित यादव, ब्रह्माकुमारी संस्था की आशा पुरी व शिवानी दीदी तथा बड़ी संख्या में केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *