उज्जैन। बायपास मार्ग पर हाटकेश्वर विहार के समीप नवनिर्मित 8 शिखर युक्त मंदिर में भगवान गणेश आठ रूपों में यानी अष्टविनायक के रूप में विराजमान होंगे। रविवार को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही यहां चल रहे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। सोमवार 5 मई को सुबह 10 बजे मंदिर का लोकार्पण एवं संत सम्मेलन होगा। दोपहर 12 बजे से शाम तक महाप्रसादी होगी।शाम 7 बजे से भजन गायिका शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *