उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था की 4 से 18 मई तक भरतनाट्यम, लोक नृत्य, लेडिस संगीत, वेस्टर्न डांस, बॉलीवुड डांस के साथ ही मांडना कला कार्यशाला करेगी। संस्था उपाध्यक्ष डॉ अनीता चौधरी ने बताया इस 15 दिवसीय कार्यशाला में भरतनाट्यम की बारीकियां, भक्ति पद एवं ताल प्रधान रचनाएं सीखाने के लिए देश की नृत्य गुरु श्वेता देवेंद्र शर्मा को आमंत्रित किया गया है। लोक नृत्य का प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर की नृत्य गुरु डॉ. पल्लवी किशन द्वारा दिया जाएगा। लोक कला विशेषज्ञ लोकेश सिंह तोमर राजस्थानी नृत्य और लेडिस संगीत की तैयारी कराएंगे। मुंबई के कोरियोग्राफर सिद्धांत चौबे वेस्टर्न और बॉलीवुड डांस का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला का समापन 18 मई को स्टेज शो तथा कला प्रदर्शनी के साथ किया जाएगा।
