उज्जैन। सनातन हिंदू महिला शक्ति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन किया। 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मातृशक्तियों ने सब संभाला। शादी से लेकर बैंड-बाजे, भोजन और वर-वधु को दिए जाने वाला सामान सभी महिलाओं ने अपने घर की बचत के पैसे से इकट्ठा किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। सम्मेलन को सफल बनाने में संध्या सोंलकी, मोना शर्मा, मोना जैन, कल्पना सुराना, अंजू सुराना, चेतना शर्मा, मधु आर्य सहित सनातन हिंदू महिला शक्ति की हर एक मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।
