उज्जैन। शासकीय स्वशासी धंवंतरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय के आयुष कर्मचारियों को 6 माह से पेंशन प्रकरणों का भुगतान नहीं हुआ है। लेखा कर्मचारी की लापरवाही से सभी पीड़ित है। इन्हीं समस्याओं को लेकर .राज्य कर्मचारी संघ आयुष प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राधामोहन शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.जेपी चौरसिया से मिला।प्रतिनिधिमंडल में ओमप्रकाश यादव, एमर मंसूरी, विजय परिहार, वर्षा कछवाय आदि उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विभाग से 6 माह पूर्व सेवानिवृत्त मालती पिंडोलिया को किसी भी प्रकार का भुगतान आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। चौरसिया ने आश्वासन दिया है कि संबंधित कर्मचारी को तत्काल हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *