शीतला माता मंदिर तोड़ने का प्रयास
उज्जैन। नलिया बाखल में परिवार की पैतृक संपत्ति के तीन हिस्से होने के बाद कॉमन शीतला माता मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिवार के ही लोगों ने एक हिस्सा मुस्लिम परिवार को बैच दिया। मामले की शिकायत कलेक्टर को की गई है।
पवन परमार निवासी नलिया बाखल ने बताया कि दादी सूरजबाई, मेरे पिता रमेशचंद्र परमार एवं मेरे काका कैलाशचंद्र परमार के मध्य नलिया बाखल स्थित पैतृक भवन का विधिवत बटवारा हो चुका है। भवन में शीतला माता का मंदिर है। विभाजन के समय इस बात का उल्लेख किया गया कि मंदिर कॉमन रहेगा। कैलाश परमार ने अपने हिस्से वाले भवन के भाग को पूर्व में अब्दुल हमीद खंदार मोहल्ला को विक्रय कर दिया। पवन ने कलेक्टर के नाम शिकायत में बताया कि अब फिरोज टायरवाला दादी व मेरे पिता से बार-बार यह कहते है कि उक्त मंदिर मैंने खरीदा है। मैं इसे तोड़कर यहां पर आने जाने के लिए रास्ता बनाउंगा। जबकि विभाजन में साफ साफ लिखा है कि उक्त मंदिर कॉमन रहेगा। पवन ने आरोप लगाया कि अ.हमीद, फिरोज टायरवाला व इकरार मौलाना ने काकी आरतीबाई पति कैलाश परमार को बहला फुसालकर मंदिर तुड़वाने की साजिश रची है। मेरी दादी व मेरे पिता को डराया धमकाया जा रहा है कि मंदिर की जमीन छोड़ दो नही तो तुम्हें जान से खत्म कर देगें। आरतीबाई द्वारा संबंधित थाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों को झुठे आवेदन दिए जा रहे हैं।
