उज्जैन। चिंतामन जवासिया स्थित चमन कुटिया आश्रम पर महंत चमन गिरी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ हो रहा है। सजन चौधरी ने बताया कि पहले शोभा यात्रा निकली। मुख्य अतिथि महंत पुरुषोत्तम पुरी, हिमालय गिरी थे। यज्ञाचार्य शाश्वत उपाध्याय एवं पुजारी शुभम भारती उपस्थित थे। हिमालय गिरी ने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण पावन होता है। इस मौके पर अंतर सिंह चौधरी, यशवंत पटेल, प्रेम सिंह पटेल आदि उपस्थित थे।
