उज्जैन। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा उज्जैन में योग लगेगा। वे बड़नगर रोड़ स्थित मोहनपुरा में अर्जी वाले हनुमान मंदिर पहुंचे। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पूरी से चर्चा में बाबा रामदेव ने कहा कि उज्जैन में योग शिविर लगाया जाएगा। अर्जी वाले हनुमान पर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्य जारी है। इस अवसर पर अभिलाष जैन, जीवन महाराज, मोहन महाराज, रेखा अग्रवाल, रीना, पंकज महराज, टीना महाराज, पूजा, नीलू, प्रेम पुनिया, पंकज अरोरा, संदीप घाटपांडे, समीर किल्लेदार, राकेश भार्गव, विशाल नीमा, सुभाष मेहता, प्रीति हरभजनका सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।
