उज्जैन। मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट एवं संगठन ने सेन जन्मोत्सव पर शेषनारायण मंदिर पर महाआरती कर महाप्रसादी बांटी। प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू पहलवान व सेनजी महाराज जयंती महोत्सव समिति अध्यक्ष संतोष भाटी ने बताया महोत्सव में करीब 5 सौ समाजजन उपस्थित थे। शिवनारायण गहलोत परिवार, संजय भाटी परिवार, बाबूलाल वर्मा विशेष रूप से आए। आभार प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान ने माना।
