उज्जैन। अतुलित भक्त परिवार द्वारा हनुमान मंदिर दूधतलाई पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 3 मई को फतेहराज हनुमान मंदिर निजातपुरा पर पाठ होगा। इस दौरान नगर निगम के पूर्व सभापति सोनू गेहलोत, मनोज गुर्जर, सुदर्शन अयाचित, अभिषेक चौकसे, डोंगर सिंह आदि मौजूद थे। शुभम चौधरी ने बताया कि अतुलित भक्त परिवार ने 108 हनुमान मंदिरों पर पाठ करने का संकल्प लिया। प्रत्येक शनिवार को प्राचीन हनुमान मंदिरों पर पाठ किए जा रहे हैं। अभी तक 25 मंदिरों में पाठ हो चुका है।
