उज्जैन। पहलगाम की घटना पर किसान नेता नरेश टिकैत के बयानों को देशद्रोही बयानबाजी बताते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने मांग की कि ऐसे तथाकथित किसान नेता को देश और किसानों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या की है। ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है, कुछ तथाकथित किसान नेता राष्ट्र विरोधी बयान दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *