उज्जैन। जामिया इस्लामिया हायर सेकंडरी स्कूल में निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ हुआ। फरीद कुरेशी और जमीर उल हक ने बताया कि मुख्य अतिथि पार्षद एवं एम आई सदस्य दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी थी। श्रीमती चौधरी ने कहा समर कैंप विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारता है। समीर उल हक और इरशाद नागौरी ने बताया कि विशेष अतिथि रवि राय थे। वसीम अब्बास और हारून नागौरी ने बताया कि इंजीनियर सरफराज कुरेशी मौजूद थे।
