उज्जैन। गणेश देवाधिदेव महादेव और भगवती गिरिजा के पुत्र हैं। देवसेनापति कार्तिकेय के प्रिय बंधु तथा ऋद्धि और सिद्धि के स्वामी हैं। बायपास मार्ग पर नवनिर्मित अष्टविनायक धाम मंगलमूर्ति श्री गणेश को समर्पित है। आयुर्वेदाचार्य चंद्रकांत व्यास व उनकी जीवनसंगिनी सुशीलादेवी व्यास के आशीर्वाद की यह साकार सृष्टि है। उनके तीन पुत्रों हेमंत व्यास, संजय व्यास और शैलेंद्र व्यास ने सिद्ध किया है। छह दिनी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 30 अप्रैल को रामघाट से जल यात्रा एवं 5 मई को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा होगी। भजन गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या होगी।
