उज्जैन। मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष ओम सारवान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, सचिव डॉ. प्रकाश चौबे, कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सहसचिव संदेशसिंह परिहार, सुमनलता चौऋषिया तथा कार्यकारिणी सदस्यगण रवि शर्मा, गुंजन गोयल, वंदना जैन कुचेरिया, नवीन जायसवाल, वीरेंद्र गुर्जर, आरतीसिंह, भारत मालवीय, दशरथ परमार, ममता जोशी रावल, राजेश कपिल व प्रभा बैरागी का पदभार शपथ समारोह हुआ। उच्च न्यायालय इंदौर के मुख्य कार्यकारी न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा मुख्य अतिथि थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता के विशेष आतिथ्य में तथा जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण व अभिभाषक सदस्यों के सामने निर्वाचन अधिकारियों ने शपथ दिलाई। स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी ने दिया। परिचय अभिभाषक संदीप मेहता ने दिया। इस अवसर पर निवृत्तमान अध्यक्ष अशोक यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम सारवान को कुर्सी बदलकर अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करवाया।
