उज्जैन। वार्ड 29 में महिला बाल विकास विभाग परियोजना शहर-1 सेक्टर नीलगंगा के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा मनाया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव व वार्ड पार्षद रामेश्वर दुबे उपस्थित थे। इरशाद कुरैशी, सरिता जैथलिया भी उपस्थित रहीं। कालूहेड़ा द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। निगम सभापति ने कहा गर्भवती महिलाओं को 1 हजार दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। वार्ड की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई व घर से बने मोटे अनाज के व्यंजन बांटे। पर्यवेक्षक ने बताया मालवा में ज्वार, बाजरा और मक्का जैसे मोटे अनाज का ही उत्पादन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *