उज्जैन। मानव सेवातीर्थ अंकित ग्राम में उत्कृष्ठ सेवा कार्य हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी शासकीय जिला चिकित्सालय डा. अशोक कुमार पटेल ने आश्रम संस्थापक सुधीर भाई के साथ सेवा कार्यों का अवलोकन किया। डा. पटेल ने कहा कि आश्रम के विभिन्न प्रकल्प का भ्रमण किया। शासन से जो भी चिकित्सकीय मदद होगी उसमें अवश्य हम सहभागी रहेंगे। इस अवसर पर डा. आदित्य माथुर एवं डा. नीतराज गौड़ उपस्थित थे।
