उज्जैन। नर्सिंग तैराकी सेवा संघ के सचिव एवं क्वालिफाइड तैराकी प्रशिक्षक हरीश शुक्ला ने बताया कि 15 मई से महानंदा नगर स्विमिंग पूल पर 8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए निःशुल्क तैराकी प्रशिक्षण शिविर लगेगा। दो अंतरराष्ट्रीय क्वालिफाइड प्रशिक्षक एवं सीनियर नेशनल तैराक एवं महिला हेड कोच गीता बंसल रायपुरिया, हिमानी रायकवार, पुरुष कोच इंचार्ज अविनाश टाटावत द्वारा तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों की कंपटीशन भी होगी। डॉ दीपक जैन, ओम अग्रवाल एवं दिलीप सिंह तोमर इस कैंप के इंचार्ज होंगे।
