उज्जैन। अग्रवाल पंचायत न्यास द्वारा जीर्णोद्धार एवं नवीन वाटर कूलर की स्थापना के बाद प्याउ का शुभारंभ आज शाम 5 बजे श्री चिंतामण गणेश मंदिर पर किया जाएगा। दानदाताओं के सहयोग से एक स्थायी प्याऊ का संचालन कई वर्षों से किया जा रहा है। कुछ समय से इस प्याऊ का वाटर कूलर खराब होने के कारण संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा था। अग्रवाल पंचायत न्यास द्वारा उपरोक्त प्याऊ का जीर्णोद्धार एवं नवीन वाटर कूलर की स्थापना भी की जा रही है। अतिथि रंगनाथाचार्य, बालयोगी उमेशनाथ, सांसद अनिल फिरोजिया, कलावती यादव, श्याम बंसल रहेंगे। न्यास के अध्यक्ष निमेश अग्रवाल आदि ने शामिल होने का अनुरोध किया है।
