उज्जैन। छत्री चौक में वर्ल्ड हिंदू फ्रेंड फेडरेशन इंडिया ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवादियों का पुतला जलाया। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रोहित मित्तल ने बताया कि मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से उन्हें मुआवजा देने की मांग की है।
