उज्जैन।आयुष विभाग ने ग्राम सोडंग में अश्वगंधा औषधीय पौधों की खेती पर किसान प्रशिक्षण दिया। अश्वगंधा खेती के लिए कृषि संग्रह भंडारण प्राथमिक संस्करण एवं विपणन इत्यादि विषयों पर जोर देते हुए कार्यशाला में शामिल किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता नानुराम आंजना तथा सह अध्यक्षता भगवान सिंह पटेल, सरपंच प्रतिनिधि नारायण सिंह पटेल ने की। मुख्य वक्ता डॉ. अनिता निर्मल, कृष्णकांत नरगावे व रामबाबू लोधा थे।सोडंग के सहायक सचिव झिंझर भंवर सिंह चौधरी, मुकेश कछावा माधोपुरा बहादुर सिंह पटेल, ऊकारलाल झिंझर, नारायण देपन, श्रवण कुमार, नागू देपन, कमल सिंह, भंवर सिंह देपन, प्रजापति,माखनसिंह, करणसिंह पटेल सहित किसान उपस्थित थे। भवरसिंह चौधरी ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *