उज्जैन। शहर में प्रतिदिन शुद्ध जल प्रदाय करें। कांग्रेस पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय की अगुवाई में निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। राय ने बताया कि शहर में एक दिन छोडकर जलप्रदाय किया जा रहा हैं। जिस दिन शहर में पेयजल सप्लाई किया जाता है उस दिन बहुत कम दवाब से गंदे, बदबूदार पानी का सप्लाई किया जाता है। एक दिन छोडकर जल प्रदाय होने से नागरिको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीएचई विभाग के पास पर्याप्त संख्या में टेंकरो की भी व्यवस्था नहीं हैं। रवि राय के साथ राजेंद्र कुवाल, नाजिया कुरेशी, सपना सांखला, माया त्रिवेदी, सुलेखा वशिष्ठ, पूनम मोहित जायसवाल, नजमा बी, हाजरा बी, छोटेलाल मंडलोई, इमरान खान, अर्पित दुबे, निकिता मालवीय, शाहीन सुपारीवाला, प्रेमलता ओमप्रकाश रामी, रूखसाना बी, प्रेमलता रामी, शमशाद लाला ने निगमायुक्त से मांग की कि शहर के नागरिको को शुद्ध एवं पूर्ण क्षमता के साथ जल प्रदाय व्यवस्था करें। अन्यथा समस्त कांग्रेस पार्षद दल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं वार्ड के नागरिको के साथ निगम गेट पर धरना, आंदौलन करेंगे।
