उज्जैन। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला अत्यंत दु:खद व निंदनीय है। यह घटना चुप रहने और सहने लायक नहीं है। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों की गोली का शिकार हुए निर्दोषों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए कही। मनोहर बैरागी, रवि राय, अजय राठौर, माया त्रिवेदी, प्रेमलता रामी, सोनिया ठाकुर आदि ने हमले में घायल हुए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
