उज्जैन। हरसिद्धि मंदिर में कुछ लोगो द्वारा निजी स्वार्थ के चलते अव्यवस्था फैलाई जा रही है। इससे मंदिर की गरिमा भंग हो रही है। मंदिर के पुजारीगणों एवं दीपमालिका वालों ने बताया कि कुछ लोग मंदिर की व्यवस्था में हस्तशेप करते हैं। मंदिर को अपने आय का स्त्रोत बना रखा है। इन लोगो की पूर्व में भी श्रध्दालुओ शिकायत की। श्रद्धालुओं को बहला पुसलाकर जजमान बनाया जा तहा है। कर्मचारियों, पूजारियों और दीपमालिका लगाने वालो को ब्लेकमेल किया जा रहा है। कुछ आसामाजिक महिलाओं ने एक पूजारी पर भी व्यक्तिगत आरोप लगाया। मंदिर की व्यवस्था पुजारीगण एवं प्रबंध समिति के माध्यम से सुचारु रूप से चल रही है। लेकिन मंदिर परिसर में कुछ लोगों द्वारा चंदा कर अपना वर्चस्व जमाने के लिए प्रसाद वितरण किया जाता है। एक नियमीत दर्शनार्थी द्वारा आए दिन मंदिर के प्रशासक के साथ अभद्रता की। जोशी, सोनी, पाटीदार एवं वर्तमान प्रशासक के साथ भी अभद्रता की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *