उज्जैन। आयुक्त आशीष पाठक ने अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, संदीप शिवा, उपायुक्त मनोज मौर्य व पीएचई अधिकारियों के साथ जल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा की। पाठक ने कहा कतिपय लोगों द्वारा मेन राइजिंग लाइन से अवैध नल कनेक्शन लिया गया है। उन्हे विच्छेद कर एफआईआर की जाए। जलकर की वसूली पैनल्टी सहित की जाए। अवैध नल कनेक्शन को काटा जाकर ज्यादा से ज्यादा बड़े बकायेदारों से जलकर की वसूला जाए। बैठक में कार्यपालन यंत्री केदार खत्री, सहायक यंत्री शिवम दुबे, वैभव भावसार एवं उपयंत्री उपस्थित थे।
