उज्जैन। वल्लभाचार्य जयंति महोत्सव में बधाई गान, किर्तन व अष्टाक्षर महामंत्र जप किया। सैकड़ो वैष्णव ने महामंत्र जप किया।गोवर्धन नाथ जी के मुखिया शरदचंद भट्ट का सम्मान किया। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार महाप्रभुजी बैठक ट्रस्टी विठ्ठल नागर के संयोजन में मुख्य अतिथि माया राजेश त्रिवेदी, जगदीश पांचाल, मनोज खंडेलवाल थे। सह संयोजक श्याम माहेश्वरी, जितेंद्र गांधी, आनंद पुरोहित आदि मौजूद थे।
