उज्जैन। नेशनल जिमनास्टिक प्रतियोगिता में उज्जैन से सीनियर वर्ग में प्रतीक साहू, कल्पेश गुर्जर व जूनियर वर्ग में सोमेश शर्मा, आदित्य ओझा और बालिका वर्ग में राधिका अजमेरी भाग लेंगे। कोच नरेंद्र श्रीवास्तव होंगे। जज आशुतोष वर्मा, हार्दिका सिंह रहेंगे। जानकारी जिला जिमनास्टिक संगठन के सचिव ओपी शर्मा ने दी।
