उज्जैन। लगभग 25 साल से लंबित पेंशनर एसोसिएशन की मांगे पूरी न करने से नाराज प्रदेश भर के पेंशनर्स उज्जैन पहुंचे। यहां मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शिप्रा में उतरकर विरोध जताया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्याम जोशी एवं कोमल भूतड़ा ने बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन, विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन एवं समस्त पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त मोर्चा ने सामूहिक प्रदर्शन किया। पहले एक रैली निकाली। पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक दुबे ने ज्ञापन का वाचन किया। कहाकि हमारी मांग है की सरकार अन्य वर्गों की तरह ही पेंशनर की और भी ध्यान दें। इस मौके पर श्याम जोशी, शमशेर सिंग तोमर, अशोक दूबे, कोमल भूतड़ा, चंद्रशेखर जोशी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
