उज्जैन। अभा कांग्रेस कमेटी की नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर भाजपा सरकार ने नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है, इसके विरोध में कांग्रेस ने काले झंडे फहराते हुए प्रदर्शन किया। अभा कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में क्षीर सागर से कांग्रेस कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में आयकर भवन पहुंचे। परिसर में मुकेश भाटी, कमल पटेल, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, दिलीप गुर्जर, मुरली मोरवाल, बटुक शंकर जोशी, अजीत सिंह ठाकुर, चेतन यादव, माया त्रिवेदी, विक्की यादव, महेश सोनी, रवि भदौरिया आदि ने संबोधित कया।संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि इस प्रदर्शन में राजेंद्र वशिष्ठ, चंदर सिंह सोंधिया, करण कुमारिया, अभीषेक शर्मा, वीरेंद्र गोसर, रमेश परिहार, श्रवण शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन रवि राय ने किया।
