उज्जैन अप्राजी व्यायाम शाला ने हनुमान प्रकट उत्सव पर ग्रीष्मकालीन शिविर शुरु किया। मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष ओम सारवान, सुरेंद्र मेहता, देवेंद्र शर्मा, आरएल वर्मा मौजूद थे। अध्यक्षता रामचंद्र सोलपंखी ने की। मलखंभ एवं कबड्डी मैदान का पूजन किया। स्वागत भाषण रविंद्र पेंढारकर ने दिया। बच्चों ने रोप मलखंभ पिरामिड की प्रस्तुति दी। शिविर में योग, मलखंभ, कबड्डी, लाठी घुमाना आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रसाद वेरुलकर मंडली ने दिया। अर्जुन सोलंकी एवं अजीत कालकर को आजीवन सदस्यता दी गई। संचालन गजेंद्र रामी ने किया। आभार विनोद चौरसिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *