उज्जैन। गर्मी में जल प्रदाय के दौरान 15 अप्रैल से एक दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जा रहा है। यह व्यवस्थाएं इसी प्रकार रहेगी। शिकायत मिली है कि जल प्रदाय के दौरान विद्युत व्यवस्था रुकती है। जिससे कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाता है।महापौर मुकेश टटवाल ने बिजली के मुख्य अभियंता को पत्र लिख कहा कि जल प्रदाय व्यवस्था के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित न हो। इसी के साथ गंभीर बांध और गऊ घाट प्लांट पर भी बिजली व्यवस्था जारी रहे।
