उज्जैन। कायस्थ समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर अच्छे जीवन साथी के लिए चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर परिचय सम्मेलन होगा। व्यवस्थाओं को लेकर विशेष बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन को लेकर समितियां का गठन किया गया।
यह बैठक चित्रगुप्त धाम अंकपात पर हुई। बैठक में अमित श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त धाम पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रशंसा की। बैठक में विशेष रूप से युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, गणेश गौड, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, भारत सक्सेना, मंगेश श्रीवास्तव सहित समाजजन उपस्थित थे। संचालन भारत सक्सेना ने किया। आभार मंगेश श्रीवास्तव ने माना।
