उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की विधि अध्ययनशाला में मूट कोर्ट विषय पर परिचर्चा हुई। मुख्य अतिथि राजकुमार त्रिपाठी, रोहिणी तिवारी ने विद्यार्थियों से मूट कोर्ट विषय पर परिचर्चा की।अध्यक्षता डॉ. डीडी बेदिया ने की। त्रिपाठी द्वारा महाभारत के संजय के समान न्यायालयीन कार्य प्रणाली का बौद्धिक दर्शन उपस्थित विद्यार्थियों को करवाया गया। रोहिणी तिवारी ने न्यायिक शिक्षा एवं न्यायिक क्षेत्र में सफलता के मंत्र साझा किए। शोधार्थी जेआरएफ श्रीश भट्ट एवं शुबेंदु उपाध्याय तथा बी.ए. एलएल.बी. एवं एलएल.बी. के विद्यार्थी पिवि विश्रुत, दीपम कुमार, सुमित बालकया, सत्यनारायण शर्मा, आलोक मिश्रा, पायल मालवीय, मोनीष वर्मा, प्रियंका आदि ने भाग लिया। आभार कीर्ति पटेल ने माना।
