उज्जैन। मर्यादा संयम, तप, आज्ञा, पिता का वचन, भाई की इच्छा, ऐसे सभी नियमों का पालन करने वाले श्रीराम थे। उक्त विचार महाराष्ट्र समाज के श्रीराम मंदिर योगीपुरा में राम जन्म कीर्तन पर संगीता सुपेकर ने कहे। संयोजक संजय दिवटे के अनुसार मुख्य अतिथि उदय सोहले, विशेष अतिथि शिवेंद्र तिवारी थे। अध्यक्षता पंकज चांदोरकर ने की। स्वागत सुशील मूले, जितेंद्र आप्टे, मिलिंद पन्हालकर, रविंद्र मूले आदि ने किया। आभार सचिव सुशील मुले ने माना।
