उज्जैन। राम नवमी महापर्व पर बड़नगर रोड, डंडी सेवा आश्रम के सामने महंत रविद्र पुरी एवं विराट श्रीराम मंदिर पारमार्थिक न्यास एवं शैक्षणिक संस्थान ट्रस्ट की संरक्षक महंत ज्ञानेश्वरी पुरी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया। सचिव पं ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर शासकीय पुजारी पूजा अमृतेश त्रिवेदी, अंकुर गोलश, अर्जुन कहार, श्रीधर शर्मा, अनमोल गुप्ता आदि उपस्थित थे। सभी ने राम स्तुति की।
