उज्जैन। खंडेलवाल समाज संत सुंदरदास के जन्मोत्सव पर ध्वज चल समारोह निकालेगा। 6 अप्रैल रविवार को शाम 5 बजे खंडेलवाल वैश्य पंचायत के तत्वावधान में चल समारोह निकलेगा। जो खंडेलवाल भवन पहुंचेगा। चल समारोह के आने पर आरती होगी। चल समारोह में बैंड, घोड़े, बग्गी, निशान, ध्वज आदि के साथ संत श्री, श्रीनाथजी एवं रामजी की तस्वीरें होगी। गोविंद खंडेलवाल, अनिल सामरिया, सिद्धेश्वर दास, राजेंद्र झालानी आदि ने समाजजन से सपरिवार परंपरागत परिधान में सम्मिलित होने की अपील की।
