उज्जैन। नवरात्रि शक्ति साधना का पर्व है। इसमें नियमितता और निरंतरता से उपासना साधना करने से साधक जीवन में एक-एक सीढ़ी ऊपर चढ़कर परम पद प्राप्त कर सकता है। यह बात श्याम लाल जोशी ने कही। सार्थक नगर में वार्षिक पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ हुआ। उन्होने याजकों से नियमित गायत्री महामंत्र जप करने का संकल्प भी कराया। सार्थक नगर प्रज्ञा मंडल के बृज नारायण श्रीवास्तव और रमेश चंद्र लेवे के प्रयासों से यह हुआ। गायत्री शक्तिपीठ पर चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति 6 अप्रैल को सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गायत्री एवं राम प्रकटोत्सव के साथ होगी। व्यवस्थापक जेपी यादव ने सभी श्रद्धालुओं, साधकों से आयोजन में आने का अनुरोध किया है।
