उज्जैन। खंडेलवाल मित्र परिषद ने सेवा का सम्मान किया। महाकाल मंदिर में प्रतिदिन अपनी सेवा देने वाले सिध्देश्वर दास एवं रूपेश खंडेलवाल का स्वागत समारोह किया। दोनों अतिथियों की सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह खंडेलवाल समाज के लिए गौरव की बात है। अजय जसोरिया व श्याम एस झालानी ने भी सम्मान में अपनी भावना व्यक्त की। संचालन अनिल गुप्ता ने किया। आभार सत्यनारायण नाटानी ने माना।
