उज्जैन। खंडेलवाल महिला मंडल ने फूलपाती गणगौर यात्रा निकाली। गीता कॉलोनी से शोभायात्रा निकली। इसमें काजल जंघीनिया एवं जागृति बढ़ाया शामिल हुई। शोभायात्रा के खंडेलवाल भवन पहुंचने पर पंचायत ने स्वागत किया। खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष उषा गुप्ता ने बताया कि फूल पाती और कैटवॉक में 29 महिलाओं ने भाग लिया। मंच पर पहली बार आयोजित यह कार्यक्रम रहा। संचालन दीपाली मानक बोहरा ने किया। शुभारंभ पहल मेहरवाल की गणेश वंदना से हुआ। मंडल पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *