उज्जैन। उज्जैन के इंजीनियर का मंदसौर में सम्मान हुआ। श्री झूलेलाल सिन्धु महल में झूलेलाल जन्मोत्सव मनाया गया। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि इस अवसर पर दृष्टानंद नेनवानी, वासुदेव सेवानी, मनोहर नेनवानी, काऊ जाजवानी, गिरीश भगतानी, ब्रजलाल, पुरुषोत्तम शिवानी ने माला, दुपट्टा पहनाकर व शॉल श्रीफल से स्वागत किया। मोहनलाल वासवानी, मनीष तेजवानी, गोपाल राचवानी सहित समस्त समाज जनों ने हर्ष जताया।
