उज्जैन। प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 28 के लिए लैंडपुलिंग योजना बनाई हैं। इसमें किसानो की जमीनों का अधिग्रहण करेंगे। सिंहस्थ क्षेत्र के अखाड़ों की भूमि को भी योजना में लें। इस आशय का एक पत्र अभा मंदिर मठ मोर्चा के अध्यक्ष किशोर सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश सरकार को भेजा है। मांग की हैं की लैंडपुलिंग योजना में किसानों के साथ साधु संतों के भी आश्रम,अखाड़े आदि की भूमि भी अधिकृत करनी चाहिए। प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश सरकार से यह भी निवेदन किया हैं कि सिंहस्थ साधु संतों की बपौती नहीं हैं। यह हिंदू धर्म का त्यौहार हैं। लैंडपुलिंग योजना के तहत हॉस्पिटल, धर्मशाला आदि का निर्माण होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *