उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चार महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन हुआ। दो पुस्तकें विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम बार प्रकाशक के रूप में प्रकाशित की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव व विशिष्ट अतिथियों ने फाउंडेशन ऑफ साइबर सिक्योरिटी और फाउंडेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित चार पुस्तकों का विमोचन किया। लेखक डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. दीपक सुखेजा, डॉ. कीर्ति ओहरी, डॉ. एस.नगिनी, डॉ. संदीप चैतन्य, डॉ. वी. बेबी एवं डॉ. पी.अंजुषा है। इसके अतिरिक्त दो अन्य पुस्तक जो कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एवं साइबर सिक्योरिटी की है, के लेखक डॉ. दीपक सुखेजा, डॉ. शेखर दिसावल, डॉ. लोकेश लधानी और डॉ. गीतिका सिंह हैं। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने कहा-कंप्यूटर विज्ञान विषय के छात्रों के लिए उपयोगी इन पुस्तकों का प्रकाशन विशेष रूप से किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समृद्धि को दर्शाती है बल्कि शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *