गौतम जयंती पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का ध्वज चल समारोह
उज्जैन। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज उर्दूपुरा का ध्वज चलसमारोह है। फुलपाती, गौतम जयंती, गुड़ी पड़वा 30 मार्च, रविवार को है। धर्मशाला उर्दूपुरा से शाम 5 बजे से जुलूस निकाला जाएगा। इसमें बैंड, ढोल, घोड़े, बग्घी व ध्वज शामिल रहेंगे। पं. नीलेश शर्मा ने बताया कि समाज के महिला-पुरुष एवं युवा पैदल शामिल होंगे। मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा समाज के वरिष्ठ जनों का शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया जाएगा। ढोल-ढमाकों से बालाजी की आरती होगी। महर्षि गौतम गुर्जर गौड़ ब्राह्मण न्यास उर्दूपुरा, महिला मंडल एवं युवक संघ ने इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है।
