उज्जैन। नाहर गौत्रीय जैन परिवारो का पारिवारिक मिलन व पदाधिकारीयो का शपथ विधि हुई। आचार्य डॉ. श्री मुक्ति सागर के आशीर्वाद प्राप्त कर व उनकी मांगलिक श्रवण कर शुरुआत हुई। पार्श्वनाथ शोभा यात्रा निकली। ध्वजारोहण संस्थापक अध्यक्ष बाबूलाल नाहर जावरा, राजेश नाहर, महेंद्र नाहर, संजय नाहर ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. गोविंद गंधे, अजय नाहर, संगीता नाह, सुशीला नाहर थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश नाहर पूणे व उनकी पूरी टीम की शपथ हुई। इस अवसर पर श्रीराम तिवारी, अर्पण भारद्वाज, राजेशसिंह कुशवाह, मयुर शाह ने नव-नियुक्त अध्यक्ष संजय नाहर के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाऐ दी। श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ फ्रीगंज, अभ्युदयपूरम तीर्थ ट्रस्ट, अवंतिपार्श्वनाथ ट्रस्ट, हासामपुरा ट्रस्ट आदि के ट्रस्टीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *