उज्जैन। सेठी नगर में त्रिशूल दीक्षा हुई। विहिंप-बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाल कर त्रिशूल दीक्षा दी। संगठन ने शहीद पार्क से शौर्य यात्रा निकाली। माधव प्रखंड संयोजक गोपाल चावड़ा ने बताया कि यात्रा में सभी युवा जय श्री राम जय के नारे लगा रहे थे। मुख्य अतिथि आशुतोष शेखावत, रितु कपूर, लवेश सोनी, सोनू जैन आदि उपस्थित थे। सनातन धर्म एवं हिंदू की रक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर गोविंद आहूजा, मोहन जायसवाल, संदीप परमार, सुहानी क्लोसिया आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
