उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप अरिहंत-मुस्कान ने चलो गांव की ओर यात्रा निकाली। जंगल में जा कर पुरानी पारंपरिक शैली को जिया। महिलाओं ने अनाज पीसा, माखन बनाया व पुरुषों ने घुड़सवारी की। पारंपरिक वेशभूषा पहनी। फूल पाती में चल समारोह निकाला। रास्ते में वर पक्ष संतोष तारा सालेचा ग्रुप परिवार का स्वागत वधू पक्ष ने किया। फूल पाती का आइडिया ऐश्वर्य सुराणा ने दिया। बेस्ट पगड़ी मनोज सुराणा, बेस्ट दुपट्टा वीरेंद्र गोलेछा, बेस्ट लहंगा चुन्नी ईशा जैन, जुली गोलेछा, श्वेता सकलेचा, किरण नाहटा, तारा जैन, ज्योति चोरड़िया, बेस्ट ट्री ट्रैकिंग अवि नाहटा, जल्दी आने का अवॉर्ड धर्मेंद्र साधना जैन, सबसे मीठी लड़ाई का अवॉर्ड मनीषा ललित कोठारी, जोड़े से प्रभु की पूजा का अवॉर्ड संतोष तारा सालेचा, रंगों के गेम में लब्धी कोठारी प्रथम, द्वितीय किरण जैन, किरण नाहटा रही। कपल गेम में चंचल प्रमोद पटवा, जिनेश वर्षा सराफ रहे। गेम के प्रायोजक अंजु मनोज सुराणा रहे। ग्रुप गेम सितोलिया और रस्सी पकड़ में महिला पुरुष को बराबर अंक मिले। बेस्ट फोटो अवॉर्ड नितेश जया नाहटा – नवीन शीतल कोठारी को मिला। बेस्ट डांस का अवॉर्ड अश्विन चोपड़ा को मिला। जानकारी अंजू मनोज सुराणा ने दी।
